Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के संसद में नागरिकता विधेयक पारित, लाखो को मिलेगा नागरिकता

 


जनकपुर धाम/मिश्री लाल मधुकर ।  शुक्रवार को नेपाल के संसद में नागरिकता विधेयक कानून पास हो गया। अव नेपाल के पांच लाख से अधिक जन्मसिद्ध प्राप्त नेपाली नागरिक के संतान को वंशज नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसी तरह भारत या अन्य राष्ट्र की बेटी जिनकी शादी नेपाल में हुई है उसे एक साल के भीतर अंगीकृत नागरिकता मिल जाएगा। पहले सात साल केबाद अंगीकृत नागरिकता देने का प्रावधान था। वंशज नागरिकता नहीं मिलने से लाखो खासकर मधेशी युवा, युवती नेपाल के सरकारी नौकरी से वंचित था वहीं उसे मताधिकार का अधिकार भी नहीं प्राप्त था। नागरिकता बिधेयक पास होने के बाद लोसपा, जसपा तथा तमलोपा सहित अन्य मधेशवादी पार्टियों के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने जनकपुरधाम, जलेश्वर सहित अन्य शहरोंमेंदीपावली मनाकर खुशी का इजहार किया हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *