Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रावण महिने में होगा २०७७ का बाकी गन्ना समर्थन मुल्य का भुक्तान : गुप्ता

 


देशबन्धु यादव/नवलपरासी
वित्तीय वर्ष २०७७/०७८ के लिए नेपाल सरकार मन्त्रीपरिषद का २०७७/०८/२५ के निर्णय अनुसार गन्ने का खरिद मुल्य रु. ५४४.३३(अनुदान समेत) निर्धारण किया गया था। जिस में रु.६५.२८ नेपाल सरकार का अनुदान (सब्सिडी) सुगरमिल द्वारा भुक्तान रु. ४७९.०५ जिस में रु. ४७१.२८ मात्र भुक्तान हुआ। रु. ७.७७ श्रावण २०७९ में भुक्तानी किए जाने की जानकारी भुक्तानी शाखा के प्रमुख सुरेन्द्र गुप्ता ने बताया। सम्बन्धित क्षेत्र में गन्ना उत्पादन होने वाले जिला प्रशासन कार्यालय को गन्ना किसानों को गन्ने का समर्थन मुल्य भुक्तान हेतु सहजिकरण के लिए सम्बन्धित जिले कंचनपुर, नवलपरासी (ब.सु.प.),बारा, सर्लाही,सिरहा, रौतहट, महोत्तरी और सुनसरी जिला प्रशासन/सिडिओ (भुक्तानी समिति) को कृषि तथा पशुपन्छी विकास मंत्रालय ने २०७७/११/२८ गते को कृषि प्रसार अधिकृत अनुमा भट्टराई का हस्ताक्षरित पत्र सम्बन्धित जिला प्रशासन कार्यालय (सिडिओ) को पत्रचार किया गया। जिस में जिला प्रशासन कार्यालय नवलपरासी ( ब.सु.प.) ने २०७८/१/१७ गते को बागमती खांडसारी सुगरमिल कुडिया को समर्थन मुल्य रु. ७.७७ प्रति क्विन्टल के दर से भुक्तानी के लिए पत्रचार किया था। वित्तीय वर्ष २०७७/०७८ में ३लाख२१ हजार ८ सौ क्विन्टल क्रसिङ किए जाने की जानकारी मिल प्रशासन ने दी है। समर्थन मुल्य के सम्बन्ध में महाप्रबन्धक टंकनाथ काफ्ले से बात करने पर किसानों को गैर जिम्मेदाराना जबाब देते रहे है।

यह भी पढें   कार्यवाहक प्रधानन्यायाधीश की जिम्मेदारी सपना प्रधान मल्ल को

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed