Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

न्यूयार्क शहर में मंकीपाक्स बीमारी पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित

 

दुनियाभर में मंकीपाक्स के केस अब तेजी से बढ़ने लगे हैं। अमेरिका में भी मंकीपाक्स (Monkeypox) के काफी मामले सामने आए हैं। इसी को देखते हुए अब न्यूयार्क शहर में मंकीपाक्स बीमारी को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी) घोषित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार न्यूयार्क शहर ही अमेरिका में इस प्रकोप का ‘केंद्र’ रहा है।

डेढ़ लाख लोग खतरे में
न्यूयार्क के मेयर एरिक एडम्स और स्वास्थ्य आयुक्त अश्विन वासन ने इस इमरजेंसी की घोषणा की है। इसमें कहा गया है कि शहर के 1,50,000 निवासियों को संक्रमण का खतरा हो सकता है। इस घोषणा के तहत अब अधिकारियों को यह छूट होगी की वे शहर के स्वास्थ्य सिस्टम की कमियां दूर कर सकें और संबंधित आदेश जारी कर सकें ताकि मंकीपाक्स के प्रसार को धीमा करने में मदद मिल सके।

यह भी पढें   ईरान द्वारा भेजे गए १४–बूँदे प्रस्ताव को ट्रंप ने किया पूर्ण रुप से अस्वीकार

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार न्यूयार्क में शुक्रवार तक 1,345 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं कैलिफ़ोर्निया 799 के साथ दूसरे स्थान पर था। पिछले दो दिनों में न्यूयार्क में कई अलर्ट जारी किए गए हैं। कैथी होचुल सरकार ने मंकीपाक्स को राज्य आपदा आपातकाल घोषित किया और राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपाक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बताया था।

WHO वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल कर चुका घोषित
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 23 जुलाई को मंकीपाक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। गौरतलब है कि यह बीमारी मध्य और पश्चिम अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दशकों से स्थापित है, लेकिन यह अफ्रीका से बाहर इतने व्यापक रूप से नहीं फैली थी।

यह भी पढें   नक्शा पास करवाकर ही घर बनाया था...कर तथा राजस्व भी चुका रहा था – इन्द्र चाम्लिङ

80 देशों में 22,000 से अधिक मामले, 78 की मौत
अब तक मई के बाद से लगभग 80 देशों में 22,000 से अधिक मंकीपाक्स के मामले सामने आए हैं। इनमें से लगभग 75 संदिग्ध मौतें अफ्रीका में हुई हैं, जिनमें से ज्यादातर नाइजीरिया और कांगो में हैं। शुक्रवार को, ब्राजील और स्पेन ने मंकीपॉक्स से जुड़ी मौतों की सूचना दी, जो पहली बार अफ्रीका के बाहर रिपोर्ट की गई थी। स्पेन में शनिवार को मंकीपाक्स से दूसरी मौत दर्ज की गई है।

यह भी पढें   सोने की कीमत में कमी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *