Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गण्डक बांध की सभी गेट खुल गया, स्थानीय बासी डूबान की त्रास में

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, २ अगस्त । नारायणी नदी में पानी की मात्रा में बढ़ोत्तरी हो रही है, जिसके चलते भारत ने गण्डक बांध में लगाया गया सभी गेट खुला किया है । बांध की गेट खुलते ही नदी आसपास रहनेवाले नवलपरासी के निवासी डूबान की त्रास में पड़ गए हैं । स्मरणीय है, नारायणी नदी के प्रभाव के कारण पूर्व और पश्चिम नवलपरासी के लगभग ४० गांव प्रभावित हो जाता है ।
बिगत दो दिनों से देशव्यापी बारिश हो रही है, बारिश के कारण नारायणी नदी में पानी की मात्रा २ लाख ९७ हजार प्रतिसेकण्ड की बेग से पानी बह रहा है । यहां ३ लाख ६७ हजार क्यूसेक पानी हो जाने के बाद खतरा माना जाता है । स्मरणीय है, यहां प्रायः हर साल बांध की गेट खोला जाता है, गेट खोलते ही बस्ती डूबान में पड़ जाता है । प्रमुख जिला अधिकारी श्रवण कुमार पोखरेल का कहना है कि संभावित जोखिम को मध्यनजर करते हुए स्थानीबासियों की व्यवस्थापन और उद्धार के लिए सुरक्षाकर्मियों को तैयारी अवस्था में रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *