संसद् बैठक पाँच दिनों के लिए स्थगित
काठमांडू, २ अगस्त । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले की ओर से अनुरोध होने पर प्रतिनिधिसभा (संसद्) बैठक पाँच दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है । आगामी बैठक श्रावण २२ गते के लिए तय हुआ है । प्राप्त सूचना अनुसार नेकपा एमाले की सांसद् शान्ता चौधरी ने सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा से मिलकर बैठक स्थगित करने के लिए आग्रह की थी ।
सांसद् चौधरी ने सभामुख सापकोटा से कहा कि विशेष कारणवस नेकपा एमाले के प्रमुख सचेतक विशाल भट्टराई तथा कुछ सांसद् बैठक में उपस्थित नहीं हो पाएंगे । सांसद् चौधरी ने ही आगामी बैठक श्रावण २२ के लिए तय करने के लिए सभामुख से आग्रह किया था । संसद् सचिवालय के अनुसार उनके आग्रह अनुसार ही बैठक की तिथि तय हुई है ।

