Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार के अनुदान में श्री त्रिभुवन त्रिशुली माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

 

भारत सरकार के अनुदान सहयोग में नुवाकोट जिला के विदुर नगरपालिका ने अवस्थित श्री त्रिभुवन त्रिशुली माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

2 अगस्त 022 । भारतीय राजदूतावास के द्वितीय सचिव श्री प्रशान्त कुमार सोना और जिला समन्वय समिति नुवाकोट के प्रमुख श्री राजिन्द्र विक्रम सिंह ठकुरी ने भारत सरकार के अनुदान सहयोग में नुवाकोट जिला के विदुर नगरपालिका में अवस्थित श्री त्रिभुवन त्रिशुली माध्यमिक विद्यालय के लिए निर्मित विद्यालय भवन का आज संयुक्त रुप में उद्घाटन किया । उद्घाटन पश्चात जिला समन्वय समिति ने विदुर नगरपालिका के भवन का स्वामित्व हस्तान्तरण किया ।

यह भी पढें   नेपाल की बाढ़ का असर उत्तर प्रदेश तक, गंडक नदी से अब तक 13 अज्ञात शव बरामद


.कार्यक्रम में विदुर नगरपालिक मेयर श्री राजन श्रेष्ठ, राजनीतिक दल के नेता, शिक्षविद्, सरकारी अधिकारी और नागरिक समाज के प्रतिनिधि की उपस्थिति थी। भारत–नेपाल विकास सहकार्य कार्यक्रम अन्तर्गत भारत सरकार के आर्थिक सहयोग में नेरु.२ करोड ५० लाख के लागत में सामुदायिक विकास परियोजना के रुप में इस भवन का निर्माण किया गया है । यह परियोजना भारत के ७५ वें स्वतंत्रता दिवस वर्ष के उत्सव मनाने के लिये भारत सरकार द्वारा “India@75 आजादी का अमृत महोत्सव” अन्तर्गत इस वर्ष नेपाल में उद्घाटन किए गए ७५ परियोजनाओं में से एक हैं ।

यह भी पढें   भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, बड़े पैमाने पर नेपाल में रेस्क्यू और राहत अभियान जारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com