Tue. Apr 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालीवुड कलाकार राजेश पुरी कोहार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया

 
बालीवुड कलाकार राजेश पुरी कोहार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया।

(हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो डेस्क) दिल्ली के ही मूल निवासी लोकप्रिय कलाकार राजेश पुरी को टेलीविजन एवं बालीवुड फिल्मों में पैंतालिस वर्षों के अभिनय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमेरिका की विख्यात हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने गत सप्ताह दुबई में मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया। गौरतलब है कि राजेश पुरी ने नैशनल स्कूल ड्रामा से एक्टिंग प्रशिक्षण प्राप्त किया। दूरदर्शन १९८४-८५ में हिंदुस्तान में प्रसारित पहले टीवी सीरियल हमलोग में मुख्य किरदार लल्लू की भूमिका निभाते हुए टेलीविजन की दुनिया में विशेष पहचान बनाने के बाद मुम्बई में बालीवुड फिल्मों में खास मुकाम हासिल किया। उनका शू पालिस के लिए चार्ली चैपलिन किरदार वाला टेलीविजन पर प्रसारित विज्ञापन आज भी उनकी अद्भुत अभिनय कला का प्रतीक है। डॉ. राजेश पुरी अभिनय को साधना की तरह मानते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *