Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तकोशी नदी में पानी की मात्रा उच्च, बांध टूट गया, ४ हजार घर उच्च जोखिम में

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३ अगस्त । भारी बारिश के कारण सप्तकोशी नदी में पानी की मात्र उच्च हो गई, नदी में पानी अधिक होने के कारण उदयपुर जिला बेलका नगरपालिका–८ लाहुरे खोंच में नदी में निर्माण की गई बांध टूट गई है, आसपास के बस्ती में नदी का पानी प्रवेश किया है, जिसके चलते ४ हजार घर परिवार उच्च जोखिम में पड़ गए हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार नदी के पानी गांव पसने के कारण बेलका नगरपालिका वार्ड नं. २, ३, ८, ९ और बरहा क्षेत्र नगरपालिका– ६ उच्च जोखिम में पड़ गया है । प्रमुख जिला अधिकारी वीरेन्द्र कुमार यादव का कहना है कि क्षति का एकीन विवरण प्राप्त नहीं हो पाया है । बताया गया है कि बांध टूटने से पहले ही गांवबासी को गांव छोड़ने के लिए माइकिङ की गई थी, अनुमान है कि मानवीय क्षति नहीं हुई है । संभावित जोखिम क्षेत्र में नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस और स्थानीयबासी परिचालित हैं ।
बताया गया है कि नदी की छोटी सी हिस्सा ओभरफ्लो होकर बस्ती में प्रवेश किया है, मूल हिस्सा नहीं । इसीलिए अनुमान है कि कोई भी मानवीय क्षति नहीं हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *