आज से मतदाता नामावली संकलन स्थगित
काठमांडू 5 जुलाई । निर्वाचन आयोग ने आज से मतदाता नामावली संकलन स्थगित कर दी है । सरकार ने मंसिर ४ को निर्वाचन की तिथि घोषणा की है । साथ ही निर्वाचन आयोग ने मतदाता नामावली संकलन स्थगित कर दिया है । मतदाता नामावली ऐन, २०७३ के अनुसार प्रदेश निर्वाचन कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला प्रशासन कार्यालय तथा इलाका प्रशासन कार्यालय द्वारा हो रहे मतदाता नामावली संकलन आज से स्थगित हो जाएंगे ।अनलाइन प्रविधि से मतदाता नामावली संकलन के लिए अनलाइन फारम भरने , अंगूठा छाप और फोटो खींच ने , आवेदन मिति निर्धारण हो चुके व्यक्तियों के हक में तिथि २०७९ साउन २१ गते तक औँठा छाप और फोटो लेने की व्यवस्था मिलाने की जानकारी आयोग ने दी है ।


