नेपाल-इण्डिया बोर्डर डिस्ट्रिक्ट कॉर्डि नेशन कमिटी मीटिंग जनकपुरधाम में संपन्न
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । शनिवार को जनकपुरधाम के सीताशरण होटल में नेपाल – इण्डिया बोर्डर डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेशन कमिटी मीटिंग संपन्न हुयी। वैठक में नेपाल में 20नवंवर को संसदीय चुनाव को लेकर बिशेष चर्चा हुयी। इस दौरान दोनो देशों के सीमा संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहन पर कड़ी निगरानी रखने, जाली नोट, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी तथा नेपाल की सीमा से रोक थाम सहित कई अहम मुद्दे पर चर्चा हुयी। बैठक में चुनाव से 48घंटा नेपाल भारत सीमा सील करने की सहमति बनी।
बैठक में भारतीय पक्ष की ओर मधुबनी के डी. एम. अरविंद कुमार वर्मा ने नेतृत्व किया। वहीं नेपाल की ओर से सप्तरी जिला के सी. डी. ओ. जनार्दन गौतम ने किया। बैठक में भारत की ओर मधुबनी के एस. पी. सुशील कुमार, डी. डी. सी. विशाल राज, बेनीपट्टी के एस. डी. ओ. अशोक कुमार मंडल, फुलपरास के एस. डी. ओ. अभिषेक कुमार, जयनगर के एस. डी. ओ. बेवी कुमारी, सहित मधुबनी जिला के जयनगर, बेनीपट्टी, फुलपरास के डी. एस. पी. सहित कई पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे। इसी तरह नेपाल की ओर धनुषा के सी. डी. ओ. सुरेन्द्र पौडेल, महोतरी के सी. डी. ओ. बासुदेव दहाल, सिरहा के सी. डी. ओ. लाल बाबू कबाड़ी धनुषा के एस. पी. बसंत रजौरेसहित सिरहा, महोतरी, सप्तरी एस. पी. तथा सहायक सी. डी. ओ. बैठक में शामिल थे। बैठक के पश्चात भारत तथा नेपाल से आये पदाधिकारियोंको दोनो देशों की ओर से टॉकन आफ लभ भेंट किया गया। बैठक के बाद भारतीय प्रतिनिधि मंडल सिन्धुली गढी घूमने गए।












