Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानन्यायाधीश के विरुद्ध महाभियोग के प्रस्ताव पर होगी बहस

 

प्रधानन्यायाधीश के विरुद्ध महाभियोग के प्रस्ताव पर होगी बहस
काठमांडू ः प्रतिनिधि सभा की बैठक आज बैठने वाली है । बैठक संसद भवन नयाँ बानेश्वर में सुबह ११ बजे शुरु होगी । आज की बैठक में प्रधानन्यायाधिश चोलेन्द्र शमशेर जबरा पर महा अभियोग के बारे में बहस होगी । संघीय
संसद सचिवालय ने सार्वजनिक करते हुए सम्भावित कार्यसूचि में जबरा के महाअभियोगके बारे में बहस होने का उल्लेख किया है ।
“२०७८ फागुन २९ गते की बैठक में देव प्रसाद गुरुड.ने नेपाल के संविधान की धारा १०१ की उपधारा (२) एवं प्रतिनिधि सभा नियमावली २०७५ के नियम १६१ के उपनियम (१) के तहत प्रस्तुत किए गए प्रधान न्यायाधिश चोलेन्द्र शमशेर जबरा के विरुद्ध दर्ता हुए महाभियोग के प्रस्ताव पर बहस होगी ।” सम्भावित कार्यसूचि में उल्लेख किया है ।
बैठक में राष्ट्रपति कार्यलय द्वारा पास होके आई विभिन्न विधेयक प्रमाणीकरण के बारे में सभामुख ने जानकारी करवाई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *