Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर जगदीप बने भारत के नए उपराष्ट्रपति

 

काठमांडू, ८.७.२०२२। ःपश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर रह चुके जगदीप धनखर भारत के नए उप राष्ट्रपति निर्वाचत हुए हैं । उन्होंने अपने विपक्ष में रहे उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के विरुद्ध १८२ मत के विरुद्ध ५२८ मत प्राप्त किया है । आंकड़ों के लिहाज से ये चुनाव एकतरफा नजर आ रहा था । उपराष्ट्रपति निर्वाचन के लिए मतदान शनिवार सुबह १० बजे शुरु हुआ जो ५ बजे शाम को समाप्त हुआ ।
भारत के नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति धनखर ११ अगस्त को शपथ लेंगे । वर्तमान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल १० अगस्त को समाप्त हो रहा है ।
भारत में उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है । उपराष्ट्रपति ही भारत में राज्यसभा के सभापति भी होते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com