Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में कोरोना एक बार फिर से बेकाबू, 80 हजार पर्यटक फंसे

 

चीन में कोरोना एक बार फिर से बेकाबू हो गया है। चीन के ‘हवाई’ कहे जाने वाले सान्या शहर में शनिवार को अधिकारियों ने लॉकडाउन लगा दिया। इसके चलते वहां पर करीब 80 हजार पर्यटक फंस गए हैं। अधिकारियों ने पूरे शहर में एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। शनिवार सुबह से सान्या शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पाबंदी लगा दी गई है और लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। सान्या शहर की आबादी 10 लाख से ज्यादा है। देश के दक्षिणी तट पर स्थित हैनन प्रांत की राजधानी सान्या एक टूरिस्ट स्पॉट है।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में योग शिविर से पूर्व निकाला गया प्रभात फेरी

चीन के सामने नई चुनौती
कोरोना के मामलों में आए इस अचानक उछाल ने चीन के लिए चुनौतियां बढ़ा दी हैं। अब उसके लिए जीरो कोविड और इकॉनमिक ग्रोथ की पॉलिसी के बीच बैलेंस बनाने में खासी मशक्कत करनी होगी। वहीं इस नए लॉकडाउन के बाद आशंका है कि घरेलू पर्यटन पर काफी बुरा असर पड़ेगा। बता दें कि एक अगस्त से शनिवार सुबह तक सान्या शहर में कुल 455 कोरोना केस मिले थे। लेकिन बड़े पैमाने पर टेस्ट की शुरुआत होने के बाद अचानक से कोरोना विस्फोट के हालात बन गए। हैनान प्रांत के स्वास्थ्य कमीशन ली वेंग्जिउ ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि यहां पर बीए5.1.3 वैरिएंट है। यह स्थानीय स्तर पर पहली बार पकड़ में आया था और इसकी संक्रमण दर भी काफी ज्यादा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *