Sat. Nov 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रहरी समायोजन के लिए गृह मंत्री भरत साह के नेतृत्व मे गवर्नर को सौंपा गया ज्ञापन पत्र

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । प्रहरी समायोजन को लेकर मधेश सरकार के प्रवक्ता तथा गृह तथा संचार मंत्री भरत साह के नेतृत्व में रविवार को गवर्नर हरि शंकर मिश्र को ज्ञापन पत्र सौंपकर अहिंसात्मक आन्दोलन की शुरुआत की है।
ज्ञापन पत्र सौंपने केबाद गृह मंत्री ने कहा कि संघीय सरकार को एक सप्ताह का एल्टीमेटम दिया था। भरत साह ने कहा कि संघीय संसद द्वारा प्रहरी समायोजन ऐन 2076पारित हो चुका है। प्रदेश सभा द्वारा नेपाल प्रहरी, प्रदेश प्रहरी कार्य संचालन, सुपरिवेक्षण तथा समन्वय संबंधी ऐन2076माघ 28गते प्रमाणिकरण होने केबाद संघीय सरकार टाल-मटोल कर रही है। यह शंका का बिषय हैं। इसलिए मजवूरन अहिंसात्मक आन्दोलन की शुरुआत की गयी है। ज्ञापन पत्र सौंपने के मय भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादव, कृषि तथा सहकारी मंत्री विजय कुमार यादव, उद्योग, वन, वातावरण तथा पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो सहित दर्जनों सभी पार्टियों के बिधायक उपस्थित थे।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला की नेपाल में सक्रिय कूटनीतिक पहल, कई अहम मुलाकातों में सम्बन्धों को मजबूत करने पर जोर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com