Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत की राजधानी दिल्ली के बटला हाउस से प्रतिबंधित ISIS से जुड़ा एक संदिग्ध गिरफ्तार

 

 

भारत के स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी कामयाबी मिली है। भारत की राजधानी दिल्ली के बटला हाउस से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े एक संदिग्ध को एनआईए ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार संदिग्ध आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है। संदिग्ध की पहचान मोहसिन अहमद के रूप में हुई है, वह बिहार का रहने वाला है। इस दौरान आईएसआईएस का ऑनलाइन प्रोपोगेंडा चला रहा था। पिछले कुछ समय से वह बटला हाउस में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह भारत और विदेशों में आईएसआईएस से सहानुभूति रखने वाले लोगों से फंड इकट्ठा करता था। इसके लिए वह क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करता था।

यह भी पढें   जीवन यात्रा एक मंडी है, जहाँ हर क्षण कर्मों का व्यापार होता है : बिमल सर्राफ

एनआईए के मुताबिक, अहमद आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है। उसे भारत और विदेशों में सहानुभूति रखने वालों से आईएसआईएस के लिए धन इकट्ठा करने में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एनआईए की टीम ने बाटला स्थित अहमद के घर पर छापा मारा। छापामारी के दौरान उसके घर से कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। मामले में आगे की जांच जारी है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *