Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुस १७ गते होगा पोखरा अंतराष्ट्रीय विमानस्थल का उद्घाटन

 

२३ गते सावन,काठमांडू ः २२ अरब चिनियां ऋण में निर्माण हुआ पोखरा अन्तराष्ट्रीय विमानस्थल का आगामी पुस १७ गते (जनवरी १) को उद्घाटन किया जाएगा । संस्कृति ,पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री जीवनराम श्रेष्ठ की अध्यक्षता में रविवार बबरमहल में हुए बैठक में नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के संचालक समिति बैठक ने पुस १७ गते पोखरा अंतराष्ट्रीय विमानस्थल उद्घाटन करने का निर्णय लिया गया है ।
ठेकेदार कम्पनी चाइना सीएएमसी इंजिनियर ने ९८ प्रतिशत भौतिक काम समाप्त होने की भी जानकारी कराई है । अब २ प्रतिशत काम में उडान परीक्षण के साथ छोटे मोटे कुछ काम बाकी है ।
ये परियोजना में २०७४ के कार्तिक से ठेकेदार कम्पनी ने विमानस्थल निर्माण कार्य शुरु किया था । पोखरा विमानस्थल बनाने के लिए नेपाल सरकार ने चीन की एक्जिम बैंक से ऋण लिया है । कोविड़ के कारण से इसमे थोड़ी देरी हुई लेकिन इस दो तीन महिने में विमानस्थल नेपाल सरकार को हस्तांतरण करने की तैयारी हो चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com