पूर्व परराष्ट्र मंत्रियों ने राष्ट्रपति दिया सुझाव ः ‘कुटनीतिक मामलों में नेपाल को होशियारी अपनानी होगी ’
काठमांडू ः पूर्व परराष्ट्र मंत्रियों ने राष्ट्रपति विद्या देवी भण्डारी को सुझाव दिया है कि – विश्व में दूसरे शीतयुद्ध की शुरुआत हो चुकी है । इस कारण अंतराष्ट्रीय मामलों में नेपाल को होशियारी अपनानी होगी । इस समय की भूराजनीति, नेपाल के विदेश संबंध और नेपाल के परराष्ट्रनीति के संबंध में बातचीत करने के लए राष्ट्रपति भण्डारी ने रविवार पूर्व परराष्ट्र मंत्रियों को शीतल निवास में बुलाया था ।
इस अवसर में पूर्व परराष्ट्र मंत्रियों में रमेशनाथ पाण्डे, प्रकाशचन्द लोहनी ,रामशरण महत्त, प्रकाश शरण महत्त और प्रदीप ज्ञवाली शामिल थे । इन मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि नेपाल का कोई भी दल या व्यक्ति विशेष से भी ज्यादा राष्ट्र के स्वार्थ उसके हित को ध्यान में रखते हुए परराष्ट्र नीति का संचालन करना होगा । अभी की अवस्था को देखते हुए सहजता को अपनाने का भी परराष्ट्र मंत्रियों ने सुझाव दिया है । अपने सुझाव में उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि देश की आवश्यकता और स्वार्थ को केन्द्रबिन्दु में रखकर हम सभी को परराष्ट्र नीति का संचालन करना होगा ।

