ज्ञानेन्द्र शाही जुम्ला से दे रहे हैं उम्मीदवारी

काठमांडू, ८ अगस्त । भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से चर्चित होने के बाद राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) प्रवेश करनेवाले ज्ञानबहादुर शाही (ज्ञानेन्द्र शाही) आगामी चुनाव में जुम्ला से उम्मीदवारी देने की तैयारी में हैं । राप्रपा प्रवक्ता भी रहे शाही आज एक पत्रकार सम्मेलन करने जा रहे हें, पत्रकार सम्मेलन मार्फत अपनी उम्मेदवारी के संबंध में औपचारिक जानकारी देने की तैयारी में हैं ।
बताया गया है कि पत्रकार सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन तथा शीर्ष नेताओं की भी सहभागिता रहनेवाला है । शाही जुम्ला जिला सिंजा गांवपालिका–३ के स्थायी बासिन्दा भी हैं । इसीलिए उन्होंने अपने ही जन्मभूमि को चुनावी क्षेत्र के रुप में चयन किया है ।
स्मरणीय है, जुम्ला में एक मात्र चुनाव क्षेत्र है । वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न चुनाव में यहाँ से नेकपा माओवादी केन्द्र के गजेन्द्र महत ‘कर्मा’ ने चुनाव जीत लिया है ।

