प्रधानमन्त्री देउवा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डा. भट्टराई बीच भेटवार्ता, चुनावी गठबंधन संबंधी विषयों में चर्चा
काठमांडू, ९ अगस्त । नेपाल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा से मिलने के लिए प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार पहुँच गए हैं । भेटवार्ता में समसामयिक राजनीतिक विषय और चुनाव गबन्धन संबंधी विषयों को लेकर चर्चा हुई है ।
समाजवादी पार्टी के दूसरे अध्यक्ष महेन्द्र राय भी सहभागी उक्त भेटवार्ता सहभागी थे । प्राप्त सूचना अनुसार समाजवादी पार्टी को भी सत्ताधारी गठबंधन में शामील करने की उद्देश्य से यह भेटवार्ता हुई है । इसके लिए प्रधानमन्त्री देउवा ने प्रतिबद्धता व्यक्त किया है कि नेपाल समाजवादी पार्टी को भी सत्ता गठबंधन में स्थान दी जाएगी ।

