Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एफआईएमटी कालेज ने दौलतपुर एवं झंटीकरा गांवों में घर-घर तिरंगे वितरित किए

 

9 अगस्त, 2022 मंगलवार:(हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो डेस्क) एफआईएमटी-कालेज के विद्यार्थियों एवं फैकल्टी ने राष्ट्रव्यापी अभियान “हर घर तिरंगा” तहत दौलतपुर एवं झंटीकरा गांवों में तिरंगे बांटे। इस अभियान पर जाने से पहले कालेज की निर्देशक डॉ सरोज व्यास तथा अतिरिक्त जिला न्यायाधीश तालेवर सिंह ने विद्यार्थियों को देशप्रेम के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने हेतु प्रेरक संबोधन भी किया। उक्त अभियान में एनएसएस, एनसीसी, यूबीए के सत्तर से अधिक वालिंटियर स्टूडेंट्स संग फैकल्टी रेनु, जितेन्द्र, पारुल मनचंदा, दीपक, पारुल भाटिया, शिव यादव, एस एस डोगरा ने दोनों गांवों में घर-घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। इसी दौरान क्षेत्रिय घुम्मनहेडा वार्ड के निगम पार्षद दीपक मेहरा को भी कालेज के विद्यार्थियों ने तिरंगा सप्रेम भेंट किया ।पार्षद ने भी कालेज द्वारा देशप्रेम से ओत-प्रोत मुहिम को ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर तक पहुंचाने की भूरि भूरि प्रशंसा की।

यह भी पढें   बड़े होते मकान, छोटे होते रिश्ते ...!! : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com