भूस्खलन के कारण पासाङ ल्हामु मार्ग का रसुवा खण्ड अवरुद्ध
काठमांडू ः १० अगस्त मंगलवार हुए अविरल वर्षा के कारण रसुवा के उत्तरगया गाउँपालिका में भूस्खलन से पासाङ ल्हामु मार्ग का रसुवा खण्ड अवरुद्ध है । रसुवा खण्ड अवरुद्ध होने के कारण से गोसाईकुण्ड मेला में आने जाने वाले तीर्थयात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है ।
जनैपूर्णिमा नजदीक होने के कारण से बहुत से श्रद्धालु उसी रास्ते से होकर गोसाई कुण्ड जाते हैं और इसी समय में रास्ते के अवरुद्ध होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है । जल्द से जल्द अवरुद्ध हुए रास्ते को ठीक करने का प्रयास जारी है ।

