Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

115 विधायकों वाली पार्टी 43 पर आ गई : प्रशांत किशोर

 

सरकार कैसे भी चले अच्छी चले 115 विधायकों वाली पार्टी 43 पर आ गई
प्रशांत।किशोर ने कहा है, 2017 के बाद से नीतीश कुमार भाजपा के साथ गठबंधन में खुश नहीं नजर आ रहे थे। वैचारिक स्तर पर मतभेद थे। यह नीतीश कुमार की बॉडीलैंग्वेज को देखकर ही लग रहा था। उन्होंने राजद के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा, जब तक वह बिहार के लिए बेहतर कर रहे हैं। किससे समझौता कर रहे हैं, उसका महत्व नहीं है। उन्होंने कहा, आज जो गठबंधन बन रहा है, उसका एजेंडा क्या है? यह बात जनता के सामने रखनी चाहिए।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय में दिन की कक्षाओं से छात्रों की परेशानी, सुबह-शाम कक्षा चलाने की मांग

115 विधायकों वाली पार्टी 43 पर आ गई
प्रशांत किशोर ने कहा, नीतीश कुमार ने 10 सालों में यह छठा प्रयोग किया है। इसका उन्हें नुकसान हो रहा है। 115 विधायकों वाली पार्टी अब 43 पर आ गई है। यह अलग बात है कि वह किसी तरह से सीएम बन जाते हैं। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार में कोई ग्रोथ नहीं दिख रही है। जनता अब उनके चेहरे पर वोट नहीं कर रही। वह पालाबदल कर आए हैं तो निश्चित तौर पर चुनाव पर उसका असर पड़ेगा।

यह भी पढें   यूएनएससी ने लाल किले में हुए धमाके के लिए ‘अल-कायदा ’ को जिम्मेदार ठहराया
लालु -नीतिश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com