Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नागरिकता विधायक रोककर राष्ट्रपति ने नश्लीय व्यवहार का प्रदर्शन किया है : उपेन्द्र यादव

 

काठमांडू। जसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने स्पष्ट कहा है कि राष्ट्रपति को नागरिकता संबंधित विधेयक नही रोकना चाहिए । विधेयक रोककर राष्ट्रपति महोदया ने नशलिय व्यवहार का प्रदर्शन किया है । श्री यादव आज कांतिपुर हेडलाइन में अंतर्वार्ता दे रहे दें । उनसे वारवार एक ही प्रश्न पूछा जा रहा था कि बुहारी को आते ही नागरिकता क्यों मिलना चाहिए जबकि भारत में भी।यह व्यवस्था नही है।

उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि भारत में तो बिजली बिल दिखाकर, आधारकार्ड दिखाकर सभी काम होता है। वहां कहीं भी नागरिकता नही मांगा जाता है । क्या भारत में जो जो अधिकार दिया गया है वही वही अधिकार नेपाल में भी मिलेगा ? उन्होंने प्रतिप्रशन किया ।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा –सीमा विवाद संबंधी विषय में विपक्षी दलों को दिया गया समय

उन्होने स्पष्ट करते हुए यह बात कही की भारत में नागरिकता पर कही सवाल नही खड़ा किया जाता है।जो नेपाली नागरिक है सभी को नागरिकता मिलना चाहिए। वर्षों से नेपाली नागरिक के संतान नागरिकता विहीन है उन्हे नागरिकता नही मिला है इसलिए यह विधेयक लाया गया है ।राष्ट्रपति महोदया ने विधेयक रोक कर मधेशी के प्रति नशलीय व्यवहार का प्रदर्शन किया है । विधेयक रोकना बिलकुल राजनीतिक है ।

एक और प्रश्न के जवाब में श्री उपेन्द्र यादव ने कहा कि मधेशी पर अनाहक शंका किया जाता है उसे जवर्दस्ती भारतीय कहकर अवहेलना किया जाता है । जबकि दौरा सुरवार लगाकर और नेपाली भाषा बोलने बाला व्यक्ति ही नेपाल के साथ राष्ट्रघात किया है । इतिहास उल्टा कर देखे तो उसका कई उदाहरण मिल जाएगा ।

यह भी पढें   गणेश नेपाली की मृत्यु के बाद काठमांडू के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन
फाइल फोटो

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *