भाद्र ८ गते से समानुपातिक की तैयारी

काठमांडू ः ११ अगस्त । निर्वाचन आयोग ने प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा के समानुपातिक की ओर निर्वाचन कार्यक्रम शुरु करने को कहा है । आयोग की बैठक में विभिन्न दलों के उम्मीदवार के बंद सूचि आश्विन २ और ३ गते तक पेश करने का समय निधारित किया है ।
संविधान जारी होने के दूसरे कार्यकाल के प्रतिनिधि सभा में ११० और प्रदेश के लिए २२० व्यक्ति भाग लेंगे । दलों के बंद सूचि जमा करने के साथ ही प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा ।
प्रत्यक्ष की ओर से उम्मीदवार मनोनयन पत्र दर्ता के लिए आश्विन २३ को कार्यतालिका आयोग ने स्वीकृत किया है । आयोग ने भादव में समानुपातिक निर्वाचन में भाग लेने वाले राजनीतिक दलों से निवेदन देने का आह्वाहन किया है । भादव १० से १२ गते तक वो निवेदन पेश कर सकते हैं । १५ गते भादव को अंतिम नामावली प्रकाशन करके निर्वाचन चिह्न प्रदान करना आयोग की तालिका में है ।
इसी तरह उम्मीदवार की बंद सूचि की सूचना आश्विन २२ में प्रकाशन करने की कार्यसूचि है । २३ गते आश्विन प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा के प्रत्यक्ष की ओर से उम्मीदवार मनोनयन दर्ता करने की आयोग की तैयारी है । समानुपातिक की ओर उम्मीदवारी देने की अंतिम बन्द सूचि कार्तिक ९ गते प्रकाशन करने की जानकारी आयोग ने कराई है ।
इसमे कुल उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुइ कम से कम ५० प्रतिशत महिलाओं की उम्मीदवारी समावशे होने का कानूनी प्रावधान है । ११० सदस्य के लिए समानुपातिक निर्वाचन प्रणाली से होगा । प्रदेश के ६० प्रतिशत सदस्य प्रत्यक्ष की ओर से चुने जाऐंगे और ४० प्रतिशत सदस्य समानुपातिक प्रणाली से निर्वाचित किए जाऐंगे ।

