अल्ता कुवैत म्यानपावर में छापा

काठमांडू ः ११ अगस्त ः वैदेशिक रोजगार विभाग ने काठमांडू के लाजिमपाट स्थित कुवैत म्यानपावर में छापा मारा है । बिना अनुमति के ही कतार प्रहरी में भर्ती के लिए विज्ञापन निकाल कर म्यानपावर अन्तरवार्ता लेने की तैयारी में थी ,इस सूचना के आधार पर छापा मारने की जानकारी विभाग ने दी है । छापा मारने के क्रम में विभाग ने म्यानपावर के सभी कागजातों को नियंत्रण में ले लिया है । इस कार्य में विभाग के कर्मचारियों की सलंग्नता भी हो सकती है इसकी शंका भी जाहिर की गई है । साथ ही साथ और भी अनुसधान की तैयारी के बारे में विभाग ने जानकारी करवाई है ।

