निलम्बित प्रधानन्यायाधीश जबरा पर शुक्रवार से अध्ययन

काठमांडू, ११ अगस्त । निलम्बित प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्रशमशेर जबरा के विरुद्ध महाभियोग पर अध्ययन शुक्रवार से शुरु होगी ।
सचिव सचिवालय ने कहा है कि समिति के बहुत से सदस्य जो बाहर थे अब काठमांडू वापस लौट आए हैं । इस कारण पहली बैठक शुक्रवार को ही रखने की बात कही गई , लेकिन कौन से समय में बैठक होगी इसकी समय निर्धारित नहीं की गई है समिति के सदस्य रामबहादुर विष्ट ने जानकारी दी है ।
फागुन १ २०७८ को जबरा के विरुद्ध २१ आरोप लगाकर माओवादी केन्द्र के प्रमुख सचेतक देवप्रसाद गुरुङ , कांग्रेस के तत्कालीन सचेतक पुष्पा भुसाल और एकिकृत समाजवादी के तत्कालिन प्रमुख सचेतक जीवनराम श्रेष्ठ ने प्रस्तावक के रुप में प्रतिनिधि सभा में महाभियोग दर्ता करवाया था ।
महाअभियोग प्रस्ताव दर्ता होने के बाद प्रतिनिधि सभा ने २२ फागुन में संविधान अनुसार महाअभियोग सिफारिस समिति बनाई थी । २९ फागुन में प्रतिनिधि सभा में पेश होने के बाद उक्त प्रस्ताव पर सैद्धान्तिक बहस करके २२ सावन में महाअभियोग सिफारिस समिति में भेज दिया गया था ।

