नागरिकता विधेयक के सवाला में प्रचण्ड ने राष्ट्रपति धमकीपूर्ण भाषा प्रयोग किया हैः रावल

काठमांडू, ११ अगस्त । नेकपा एमाले के नेता डा. भीम रावल ने कहा है कि नागरिकता विधेयक के सवाल में नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी को धमका रहे हैं, जो ठीक नहीं है । जापान भ्रमण समाप्त करे नेपाल वापस होते वक्त बुधबार त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में पत्रकारों से माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा था– ‘दोनों सदन से पारित नागरिकता विधेयक में राष्ट्रपति की ओर से कोई भी रुकावट नहीं होगा, जल्द ही विधेयक प्रमाणिकरण हो जाएगा, यह मेरी विश्वास है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड द्वारा व्यक्त इसी कथन के प्रति आपत्ति प्रकट करते हुए एमाले नेता रावल ने सामाजक सञ्जाल में कहा है– ‘जापान पहुँच कर अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि नागरिकता विधेयक वापस हो जाता है तो ठीक नहीं है, जापान के पूर्व प्रधानमन्त्री आबे आज तक नेपाल नहीं आए हैं, लेकिन प्रचण्ड कहते हैं कि नेपाल में उनकी बारबार बातचीत हुई है, ऐसी अभिव्यक्ति अमर्यादित और आपत्तिजनक है ।’

