Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाई बहन का पर्व जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया।

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
भाई बहन का पर्व रक्षा बंधन जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया। सुवह से ही बहन नये परिधान में भाई के कलाई पर राखी बांध कर दीर्घायु की कामना की। जनकपुरधाम के प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी राजयोग सेवा केन्द्र में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। मधेश प्रदेश के गृह तथा संचार मंत्री भरत साह, वन, वातावरण तथा पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो, बिधायक रामाशीष यादब, मेयर मनोज कुमार साह, पूर्व मेयर लाल किशोर साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित होकर राखी बंधवाये।
रक्षा बंधन पर्व को लेकर राखी की दूकान तथा मिठाई की दूकान पर काफी भीड़ दिखी।
इधर श्रावणी पूर्णिमा को लेकर सुवह से ही जानकी मंदिर, राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। गंगा सागर सरोवर तथा दूधमती नदी में स्नान कर लोग पूजा पाठ किए। जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों में झूला उत्सव आयोजित किया गया है। राम, सीता को सिंहासन पर विराजमान कराकर रेशम की डोरी झूलाया जाता है। इस दौरान भजन, कीर्तन आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन किया गया है।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन– मतदान में देरी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *