महाकाली नदी में दो किशोरी लापत्ता

बैतडी, १३ अगस्त । महाकाली नदी में दो किशोरी लापत्ता हो गए हैं । बैतडी जिला दशरथचन्द नगरपालिका–८ के निवासी १६ वर्षीया कविता टमटा और १५ वर्षीया संगीता टमटा नगतडी स्थित नदी किनारे में नहाने के लिए पहुँच गए थे । घटना शुक्रबार अपरान्ह १ बजे की है ।
लेकिन शाम में ही घटना संबंधी जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली थी । बैतडी जिला के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी खगेन्द्र भारती ने कहा है कि घटना संबंधी अनुसंधान के लिए प्रशासन की एक टोली घटनास्थल की ओर जा चुके हैं ।

