Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. आभास लाभ को मातृ शोक

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
चर्चित गायक डा. आभास लाभ की पूजनीय माता तथा साहित्यकार डा. राजेन्द्र विमल की धर्म पत्नी बीणा लाभ की मृत्यु जनकपुरधाम अवस्थित आवास पर बीती रात डेढ बजे हो गया है। वे लम्वे समय से बीमार चल रही थी। वे अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गये हैं। बड़े पुत्र डा. आभास लाभ डेन्टिस्ट के साथ नेपाल के चर्चित गायक हैं। छोटे पुत्र बिभास लाभ सामाजिक अभियंता के साथ काली के साधक तथा सिद्ध तांत्रिक हैं। उनके निधन पर पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता राजेंद्र महतो, पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के पूर्व महामंत्री बिमलेन्द्र निधि, मेयर मनोज कुमार साह, मैथिली बिकाष कोष के अध्यक्ष जीवनाथ चौधरी, तमलोपा के संयोजक बृषेश चंद्र लाभ, साहित्यकार अशोक दत्त, हिन्दी भाषा अभियानी सुदर्शन लाल कर्ण, मधेश पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष राजेश कर्ण, साहित्यकार राम भरोसकापड़ि भ्रमर, नेपाल हिन्दू स्वयं सेवक धनुषा जिला के अध्यक्ष संतोष साह, रेडियो मिथिला के स्टेशन मैनेजर राकेश कुमार सिंह सहित कई लोगो ने इनके निधन पर शोक व्यक्त किया है!

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com