Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नागरिकता बिधेयक वापस होने पर जन विद्रोह होगा-शत्रुघ्न महतो

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
राष्ट्रपति द्वारा नागरिकता विधेयक वापस होने पर मधेश में जन विद्रोह होगा। इसको कोई ताकत नहीं रोक सकता है। उपयुक्त बातें वन, उद्योग तथा पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो ने शनिवार को धनुषा जिला के बटेश्वर गांवप बार्ड 1के लव कुश बाजार में लवकुश महोत्सव में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कहीं। शत्रुघ्न महतो ने कहा कि दो सप्ताह से नागरिकता बिधेयक विचाराधीन रखने का मतलव क्या है? उन्होंने कहा कि मैं गलत व्यक्तियों को नागरिकता नहीं मिले इसके लिए छानबीन हो लेकिन सही को नागरिकता मिलें। नागरिकता नहीं मिलने युवा गलत राह पकड़ रहे हैं। अपने देश में अनागरिक बने हैं। वे न तो सरकारी नौकरी कर सकते है नहीं वे विदेश जा सकते हैं। वे मताधिकार से भी बंचित है। शत्रुघ्न महतो ने कहा कि लवकुश गुरुभक्ति थे वही मां के आज्ञाकारी पुत्र भी थे हमें उनसे सीख लेनी चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *