Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए जनता समाजवादी पार्टी कटिबद्ध : उपेन्द्र यादव

 


जानकपुर, मिश्री लाल मधुकर। नेपाल के पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मिलना चाहिए, क्योंकि पिछड़ा वर्ग शैक्षणिक, आर्थिक रुप से कमजोर है। उपयुक्त बातें जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव ने सोमवार गायत्री सदन के सभाकक्ष में प्रदेश स्तरीय पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन में प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए कहीं। आगे उपेन्द्र यादव ने कहा कि भारत में पिछड़ा वर्ग को 27प्रतिशत आरक्षण मिला है। उन्होंने कहा राजतंत्र में मधेशी के 32जातियां सामाजिक तथा शैक्षणिक रूप से कमजोर है। जिसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जसपा जव तक आरक्षण नहीं मिलेगा। चैन से बैठने वाला है। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने नागरिकता विधेयक वापस किया है। लाखो मधेशी अपने देश में नागरिकता विहीन है। जसपा दुवारा दोनो सदन से विल पासकर राष्ट्रपति के पास भेजने के लिए सरकार पर दवाव वनायेंगी।
मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए सरकार जल्द ही अध्यादेश लाकर केन्द्र सरकार को भेजेगी। पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए पिछड़ा वर्ग विकास आयोग के गठन के लिए काम करेगी।
अर्थ मंत्री शैलेन्द्र साह ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए पांच करोड़ रकम प्रदेश सरकार ने विनियोजित की हैं। प्रतिवेदन मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा। भरत प्रसाद महतो की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ज्ञानेन्द्र कुमार यादव, परमेश्वर कापड़ी, निमाई महतो, भुवनेश्वर महतो, आलोक बाबा, शंभू ठाकुर, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह सहित कई लोग मौजूद थे। मधेश प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में लोग सम्मेलन में भाग लिए थे।

यह भी पढें   इंसानी संवेदना ( लघुकथा ) : विनोदकुमार विमल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *