Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सहकारी संस्था के नये शाखा का बिधायक ने किया उद्घाटन

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनता सहयोगी बचत तथा ऋण सहकारी संस्था का नये शाखा का उद्घाटन बिधायक रामाशीष यादब ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारी संस्था गरीब तथा मध्यमवर्ग के लोग ऋण लेकर कोरोबार कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि छोटी बचत कर लोग अच्छा रकम ले सकता है।
इस कार्यक्रम में बरिष्ठ चिकित्सक तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि उचित खानपान से डायबिटीज, ब्लडप्रेशर , थाइराइड जैसे गंभीर रोग से बचा जा सकता है। हमें तनाव से दूर रहना चाहिए तथा धुम्रपान नहीं करना चाहिए। सहकारी संस्था के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था। डॉक्टर मीसा महासेठ, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर कृष्ण पाल महतो तथा हृदय रोग बिशेषज्ञ डाक्टर अजय कुमार मिश्र द्वारा ढाई सय रोगियों का निशुल्क जांच किए। राम चंद्र पंजियार की अध्यक्षता में संपन्न इस उद्घाटन कार्यक्रम में एल. आई. सी. मैनेजर रणधीर झा, राष्ट्रीय सहकारी बैंक के मैनेजर बिष्णु पराजुली, वार्डाध्यक्ष राम वृक्ष यादव, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंवू प्रसाद साह, जसपा नेता जगत प्रसाद यादव सहित कई लोगो ने बिचार रखें।

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन से अवरुद्ध पृथ्वी और बीपी राजमार्ग एकतरफा खुले

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com