Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति द्वारा नागरिकता बिधेयक वापस करने को लेकर बिरोध प्रदर्शन

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी द्वारा नागरिकता विधेयक वापस करने के बिरोध में जनता समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष बिष्णु देव साह के नेतृत्व में जनक चौक पर आक्रोशपूर्ण बिरोध प्रदर्शन किया। जसपा के कार्यकर्ताओं ने के. पी. शर्मा ओली के बिरोध में नारेबाजी की। जसपा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी के फोटो को जलाकर बिरोध प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप किया तथा जसपा कार्यकर्ताओं केबीच धक्का मुक्की भी हुयी। शाम में जनता समाजवादी पार्टी नेबिरोध में मशाल जुलूस भी निकाला। बिरोध प्रदर्शन में जीतेन्द्र यादव , लक्ष्मी महतो, प्रवीण कुमार महतो, राम किशोर साह सहित बड़ी संख्या में नेता तथा कार्यकर्ता शामिल थे।इसी तरह लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रपति द्वारा नागरिकता विधेयक वापस करने के विरोध में रैली निकाली गयी। जनमत पार्टी तथा ढल्केबर में नेपाली कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष बुधेश्वर महतो के नेतृत्व में बिरोध प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढें   साहित्य दो देशों के बीच सेतु का कार्य करता है – झलनाथ खनाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed