Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज १,००० रुपये के नए नोट चलन मे, जानिए क्या हैं विशेषताएं

 

काठमांडू, आश्विन ८ –
नेपाल राष्ट्र बैंक ने आज (आश्विन ८) से एक हजार रुपये के नए बैंकनोट चलन में जारी कर दिए हैं । पुराने आकार में किसी तरह की कोई बदलाव नहीं करते हुए नोट के रंग में बदलाव कर एक हजार दर का नया बैंकनोट (सीरीज २०२५) जारी किया गया है । केंद्रीय बैंक ने जानकारी दी है कि यह नोट आज से लागू हो गया है
नए नोट का रंग बैंगनी घेरे के भीतर हल्का हरा रखा गया है । इस नोट का संकेत नंबर ट/५२ ०००००१ से त/५० ९९९९९९ तक है । नोट के सामने के मध्य भाग में गवर्नर प्रो. डॉ. विश्वनाथ पौडेल के हस्ताक्षर हैं, जबकि निचले भाग में श्रृंखला संख्या वि.सं. २०८२ अंकित है।
इससे पहले २०७७ सावन ३ गते से लागू किए गए १००० रुपये (सीरीज २०१९) के नोट ट/५१ ४४०००० तक ही जारी किए गए थे । इसके बाद ट/५२ ०००००१ से नई सीरीज २०२५ के नोटों का निर्गम शुरू किया गया है, राष्ट्र बैंक ने स्पष्ट किया है .

यह भी पढें   रेखा यादव ‘निर्झर’ की कहानी संग्रह ‘प्रश्न ‘? का लोकार्पण

rन्ए नोट की विशेषताएँ :
नोट के अगले मध्य भाग में वाक्य अंकित है— “श्री नेपाल राष्ट्र बैंक, नेपाल सरकार की जमानत प्राप्त—इसका रुपया भुगतान मांगने पर नेपाल राष्ट्र बैंक से एक हजार रुपये तुरंत प्राप्त होंगे ।”
इसके बाईं ओर सगरमाथा (एवरेस्ट) पर्वत का चित्र तथा दाईं ओर लालिगुरांस का वॉटरमार्क है। इसके नीचे १००० अंकित वॉटरमार्क भी है ।
नोट के दाईं ओर नीले रंग में १००० का आंशिक अंक दिखाई देता है, जिसे प्रकाश में देखने पर पूरा १००० स्पष्ट दिखता है।
दृष्टिविहीन व्यक्तियों की सुविधा के लिए दाईं ओर नीचे की तरफ रोमन अक्षर  M  अंकित है। साथ ही, सगरमाथा के बाईं ओर  और वॉटरमार्क के दाईं ओर १०–१० क्षैतिज रेखाएँ दी गई हैं।
सगरमाथा के दाईं ओर अंडाकार आकृति में भगवती का चित्र है, जो सीधा देखने पर सुनहरा और तिरछा करने पर हरा दिखाई देता है।
नोट में ३.५ मिमी चौड़ाई का सुरक्षा धागा है, जो सीधा देखने पर लाल और तिरछा करने पर हरा दिखता है। इस पर NRBऔर १००० अंकित है।
नोट के पिछले भाग के मध्य में चितवन स्थित सरकारी हाथीसार में पाले गए ‘देवकली’ हाथी से जन्मे दुर्लभ जुड़वां हाथी ‘राम’ और ‘लक्ष्मण’ का चित्र है, जिसके ऊपर  NEPAL RASTRA BANK     लिखा है।
वॉटरमार्क के दाईं ओर नेपाल के सातों प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हुए सात लालिगुरांस के चित्र बनाए गए हैं।
नोट के दाईं ओर   RUPEES ONE THOUSAND    लिखा है तथा हनुमान ढोका स्थित लोंछोछेन के ऐतिहासिक स्तंभ की आकृति दी गई है। बाईं ओर नीले रंग मे१००० का अंश तथा निचले बॉर्डर में सीरीज नंबर २०२५ A.D.  अंकित है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com