भारत गौरव पर्यटक ट्रेन दुसरी वार भाद्र 11गते जनकपुरधाम पहुंचेगी

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भारत गौरव पर्यटक ट्रेन दुसरी वार जनकपुरधाम पहुंचेगी। उपयुक्त बातें नेपाल रेलवे के महाप्रबंधक निरंजन झा ने पत्रकारों को दी है। इससे पहले प्रथमवार आषाढ 9गते को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन जनकपुरधाम 599यात्रियों को लैकर जनकपुरधाम पहुंची थी। नयी दिल्ली में इस ट्रेन को भारत के रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर विदा किए थे। जयनगर होते हुए जनकपुरधाम पहुंचने पर मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत, पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो, भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने यात्रियों को जनकपुरधाम स्टेशन पर स्वागत किए थे। अयोध्या बनारस, सीतामढ़ी, रामेश्वरम , हम्पी आदि रामायण सर्किट से जुड़ी स्थल के अलावा अन्य धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल को दर्शन कराया जाता है। ट्रेन के ड्व्वों के बाहरी भागो में भारत के ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थल , महापुरुष , लोक कला तथा संस्कृति को चित्रण किया गया है।

