कार्यदल के माध्यम से सीट बंटवारे पर आम धारणा बनाने का गठबंधन का निर्देश, प्रधानमंत्री आवास पर हुइ बैठक
काठमांडू ः १९ अगस्त । शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री आवास बालुवाटार में हुई बैठक में गठबंधन में सीटों के बंटवारे के लिए बने कार्यदल के संयोजक कृष्ण प्रसाद सिटौला ने शिर्ष नेताओं को कार्यदल में हुई चर्चा और प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि सत्ता गठबंधन के शीर्ष नेताओं को सीट के बंटवारे के लिए गठित कार्यकारी दल को निर्देश दिया कि वह इस बारे में साझा धारणा लेकर आए ।
संचारमंत्री ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की ने कहा कि आज की बैठक में हमने कार्यदल में हुए बहस का निष्कर्ष प्रस्तुत किया । नेताओं ने भी इस बारे में अपनी धारणाएं व्यक्त की ।
उन्होंने कहा कि कार्यदल को एक साझा धारणा बनाने और कार्य जिम्मेदारियों को पूरा करने का निर्देश दिया है ।उन्होने कहा कि अब कार्यदल जल्द ही सीट बांटने का काम पूरा करेगी ।
सत्ता गठबंधन में सीटों के बंटवारे के लिए कांग्रेस नेता कृष्ण प्रसाद सिटौला के नेतृत्व में ११ सदस्यीय कार्यदल का गठन किया गया है ।
कार्यदल में कांग्रेस के नेता सिटौला, महामंत्री गगन थापा,संचारमंत्री कार्की ,नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता वर्षमान पुन और देव गुरुंङ, नेकपा एकीकृत समाजवादी के उपाध्यक्ष प्रमेश हमाल और महासचिव बेदुराम भुसाल, जसपा से राम सहाय प्रसादयादव और रकम चेम्जोङ तथा राष्ट्रीय जनमोर्चा से हिमलाल पुरी और आनंद शर्मा सदस्य हैं ।

