प्रार्थना, प्रार्थना और मेरे प्रिय के लिए प्रार्थना : भारती गिरी
प्रदीप गिरी ः देश को अभी आपकी आवश्यकता है
काठमांडू, 20 अगस्त । नेपाली कांग्रेस के चिर परिचित नेता कहें या कहें तो एक स्तंम्भ के रुप में जाने जाते हैं प्रदीप गिरी । राजनीति का एक असूल है कि वहाँ हर किसी को याद नहीं किया जाता है । लेकिन कुछ ऐसे व्यक्तित्व हैं जिनके बारे में हमेशा बातें होती हैं । जिनके बारे में कहा जाता है कि अगर राजनीति कोई अच्छी तरह जान पाया तो वह प्रदीप गिरी हैं । प्रदीप गिरी वो व्यक्तित्व हैं जो सभी दलों के वैचारिक गुरु हैं ।
पिछले कुछ समय से वो बीमार रहने लगे हैं । वो कैंसर से लड़ रहें हैं । उनका ईलाज मुम्बई के अस्पताल में चल रहा था और कुछ ही महीने पहले वो नेपाल वापस लौटे हैं । कुछ दिन से वो निमोनिया से भी ग्रसित हैं जिसके कारण से उन्हें तत्काल ललितपुर स्थित नेपाल मेडिसिटी अस्पताल में भर्ना किया गया है जहाँ उनका ईलाज चल रहा है । गिरी को आईसीयू से नन इनवेसिव वेटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है । उनकी पत्नी भारती ने फेसबुक में उनके लिए प्रार्थना करने को कहा है । उन्होंने लिखा है कि प्रार्थना, प्रार्थना और मेरे प्रिय के लिए प्रार्थना । कांग्रेस के नेता बिमलेन्द्र निधि ने हाल ही में ट्वीट किया है कि – मेडिसिटी में अपने आदरणीय बड़े भाई मित्र, समाजवादी, गाँधीवादी, विचारक , योद्धा,नेपाली कांग्रेस प्रदीप गिरी को अस्पताल में दूसरी बार देखकर लौट रहा हूँ । उन्होंने कहा कि –मैं स्तब्ध और निरीह हूँ । ईश्वर चमत्कार करे । हम सब मिलकर उनके लिए प्रार्थना करें । वैसे देश को अभी उनकी बहुत आवश्यकता है ।
हमारी पूरी हिमालिनी परिवार भी उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रही है । वो स्वस्थ होकर फिर से सक्रिय हो ये हम सबकी ईच्छा है । ईश्वर उनको लम्बी उम्र दें । कंचना झा

