भाद्र ८ गते से माओवादी की प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण
काठमांडू, २० अगस्त । नेकपा माओवादी केन्द्र ने आगामी भाद्र ८ गते से प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शुरु करने की तैयारी की है । उपाध्यक्ष कृष्णबहादुर महरा के अनुसार आज सम्पन्न पार्टी स्थायी समिति बैठक ने ऐसा निर्णय किया है । उनका कहना है कि प्रथम प्रशिक्षण प्रदेश नं. २ में होनेवाला है ।
उपाध्यक्ष महरा का कहना है कि सत्ताधारी गठबंधन में चुनावी सिटों की बटवारा होना बांकी है, इसमें विचार–विमर्श जारी है । उन्होंने कहा कि भाद्र ७ गते गठबंधन के बीच सिटों की भागबण्डा को लेकर मिटिङ है, उसके बाद ही प्रशिक्षण शुरु हो सकती है ।
बताया गया है कि भाद्र ८ गते मधेश प्रदेश में, भाद्र ९ गते गण्डकी प्रदेश में, १० गते प्रदेश नं. १ में, ११ गते लुम्बिनी प्रदेश में, १२ गते बागमती प्रदेश में प्रशिक्षण कार्यक्रम तय हुआ है । इसीतरह १३ गते विशेष प्रदेश समिति, १५ गते सम्पर्क समन्वय समिति, १६ गते कर्णाली प्रदेश और १७ गते सुदूरपश्चिम प्रदेश में कार्यक्रम रखा गया है ।

