अखिल क्रान्तिकारी में जारी विवाद समाधान की जिम्मेदवारी प्रचण्ड को

काठमांडू, २० अगस्त । नेकपा माओवादी केन्द्र संबंद्ध भातृ संगठन अखिल क्रान्तिकारी में जारी विवाद समाधान की जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को दी गई है । पार्टी उपाध्यक्ष कृष्णबहादुर महरा के अनुसार शनिबार सम्पन्न पार्टी स्थायी समिति बैठक ने विद्यार्थी संगठन में जारी विवाद समाधान के लिए सम्पूर्ण अधिकार प्रचण्ड को दिया है ।
स्मरणीय है, अखिल क्रान्तिकारी में लम्बे समय से नेतृत्व विवाद है । महाधिवेशन से पञ्जा सिंह अध्यक्ष में चयन हुई है, लेकिन उपाध्यक्ष पवन कार्की समूह ने सिंह को अस्वीकार करते हुए समानान्तर गतिविधि संचालन किया है । दोनों समूह एक दूसरे को अस्वीकार कर रहे हैं ।

