नारायणकाजी के नेतृत्व में १७ सदस्यीय चुनाव घोषणापत्र समिति

काठमांडू, २० अगस्त । मार्गशीर्ष ४ गते के लिए घोषित संघीय तथा प्रादेशिक चुनाव को लक्षित करते हुए नेकपा माओवादी केन्द्र ने पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायणकाजी श्रेष्ठ के नेतृत्व में १७ सदस्यीय चुनाव घोषणापत्र तैयारी समिति निर्माण किया है । आज शनिबार सम्पन्न स्थायी समिति बैठक ने समिति निर्माण का निर्णय किया है ।
समिति में नेता श्रेष्ठ के साथ देव गुरुङ, गिरिराजमणि पोखरेल, वर्षमान पुन, जनार्दन शर्मा, शक्तिबहादुर बस्नेत, लीलामणि पोखरेल, गणेश साह, परशुराम रम्तेल, अमृता थापा हरि रोका, जाकिर हुसेन, परशुराम तामाङ, कृष्णा चौधरी, भीमा ढुंगाना और जगत शिम्खडा जैसे नेतागण है । बताया गया है कि घोषणापत्र निर्माण के लिए सत्ताधारी गठबंधन के साथ भी विचार–विमर्श जारी है । लेकिन पार्टी की ओर से घोषणापत्र मस्यौदा के लिए समिति बनाया गया है ।

