नागरिकता विधेयक को मान्य करना अनिवार्य, राष्ट्रपति ने केवल भ्रम पैदा किया : कांग्रेस
काठमांडू,20 अगस्त ।शनिवार आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए प्रवक्ता प्रकाश शरण महत ने कहा कि अब विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी बाध्यकारी है । नेपाली कांग्रेस ने कहा कि नागरिकता विधेयक को प्रतिनिधि सभा तथा राष्ट्रीय सभा द्वारा फिर से पारित किए जाने के बाद राष्ट्रपति भंडारी द्वारा प्रमाणित किया जाना चाहिए ।
इससे पहले ओली सरकार के तहत आए आध्यादेश को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दिया था । अभी भी इस्े वापर करने का कोई ठोस वजह वो नहीं दे पाए हैं । महत ने आगे कहा कि – विधेयक को वापस करने का कोई कारण नहीं दिख रहा है । राष्ट्रपति द्वारा वापस करने पर यही कहा जा सकता है कि उन्होंने इसे वापस कर केवल भ्रम पैदा किया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नागरिकता विधेयक के बारे में भ्रम को दूर कर दिया है , उन्हें विश्वास व्यक्त किया कि नागरिकता विधेयक अब आगे बढ़ेगा ।


