Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में निकला ऐतिहासिक रथ यात्रा , लाखो श्रद्धालु ने किया अवलोकन

 

विराटनगर में निकला ऐतिहासिक रथ यात्रा , लाखो श्रद्धालु ने किया अवलोकन । मोरंग पुलिस ने किया सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था ।


माला मिश्रा विराटनगर /जोगबनी, अररिया (सीमा क्षेत्र)
कोरोना के कारण दो वर्ष स्थगित किए गए कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन ऐतिहासिक रथयात्रा बिराटनगर में निकाला गया । बिराटनगर के तिनपैनी चौक स्थित राधकृष्ण मंदिर से विधि पूर्वक पूजा अर्चना के बाद कृष्ण राधा का युगल जोड़ी सहित निकला रथ यात्रा बिराटनगर के मेन रोड , धरान रोड होते पुनः मंदिर पहुचा । इस दौरान गाजा बाजा के साथ निकला विभिन्न झांकी लोगो के बीच आकर्षक बना रहा । डोरी तानने के लिए श्रद्धालु ब्याकुल दिखे । ऐतिहासिक रथ यात्रा का सफल संचालन में बिभिन्न कमिटी उप समिति का स्वयंसेवक सक्रिय दिखे । बिराटनगर के 39 जगहों श्रद्धालु के दर्शन हुते रथ का ठहराव का व्यवस्था किया गया था । इस मौके पर बिभिन्न संस्था स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओ के सेवा में सक्रिय दिखे । रथ के आगे बिभिन्न भजन मंडली का भक्ति गीत से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा । इस दौरान राधे राधे , कृष्णा कृष्णा के धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए । आयोजक के अनुसार ऐतिहासिक रथयात्रा में में नेपाल के विभिन्न शहरों के अलावा विहार से भी श्रद्धालु पहुचे है जिसका तादाद लाखों में है । रथ यात्रा में सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था देखे गए । मोरंग पुलिस का प्रवक्ता व डीएसपी दीपक श्रेष्ठ के अनुसार रथयात्रा में किसी प्रकार का उपद्रव को देखते हुए ड्रोन कैमरा व सिसिटीभी जगह जगह रखे गए है । मोरंग एसपी शांतिराज कोइराला खुद सुरक्षा संबंधित मनरेटरिंग करते दिखे । बताया गया कि तीन डीएसपी व 690 सुरक्षाकर्मी तैनात थे । चौक चौराहा सहित रथ यात्रा में सादा पोषाक में पुलिस कर्मी तैनात थे । आयोजक कमिटी के कैलाश रेग्मी, नंदकिशोर राठी अनुसार रथयात्रा को पुनः मंदिर पहुचने में पांच घंटा का समय लगा । मोरंग पुलिस ने शान्तिपूर्ण रथ यात्रा का समापन की बात कही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *