Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदीप गिरी के पार्थिव शरीर को कंग्रेश कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा जाएगा

 

काठमांडू ः २१ अगस्त शनिवार की रात ९ः ३६ में नेपाल की राजनीति का एक मजबूत स्तंभ का अंत हो गया
नेपाली कांग्रेस नेता और प्रतिनिधि सभा के सदस्य प्रदीप गिरी के पार्थिव शरीर को शरविार को मेडिसिटी अस्पताल के बाद केन्द्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा जाएगा । कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यालय ने गिरी के निधन पर शोक संदेश जारी कर आज दोपहर दो बजे तक श्रद्धांजलि अर्पण का कार्याक्रम आयोजित किया है । मुख्य सचिव कृष्णप्रसाद पौडेल ने बताया कि गिरी का अंतिम संस्कार पार्टी कार्यालय में अंतिम संस्कार करने के बाद आज पशुपति में किया जाएगा ।
लेकिन आम नागरिक की क्या है ईच्छा ? या फिर उनकी ईच्छा क्या थी ? आजकल मोबाइल सबके हाथ में है और सब अपनी अपनी राय दे रहें हैं । फेसबुक पर बहुत से व्यक्तियों ने लिखा है कि उनकी विदाई उनके अपने घर आंगन अर्थात् सिरहा के बस्तीपुर से हो । उनकी अंतिम यात्रा उनकी इच्छानुसार बस्तीपुर स्थित आश्रम में होनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *