Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मनीष सुमन बने जनता समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता

 


काठमांडू :२१ अगस्त । जनता समाजवादी पार्टी ने मनीष सुमन को पार्टी का प्रवक्ता बनाया है । जसपा अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने मनीष को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है । इससे पहले जसपा के प्रवक्ता डम्बर खतिवडा थे । बाबूराम भट्टराई के अलग होने के बाद खतिवडा ने भी जसपा छोड़ दिया था ।
मधेश और मधेशी पार्टी के लिए मनीष सुमन का नाम जाना पहचाना नाम है । एक वक्त यह भी आया जब २०२० में राजपा नेपाल ने प्रदेश २ के मुख्यमंत्री पद के लिए प्रदेश सांसद मनीष सुमन का भी नाम लिया था । राजेन्द्र महतो के कभी बहुत करीबी रहें मनीष सुमन जसपा के बहुत महत्वपूर्ण सदस्य तब बन गए जब जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के आधिकारिकता विवाद निर्वाचन आयोग ने निरुपण किया उस समय जसपा अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के पक्ष में ३४ लोग आए जिसमें मनीष सुमन भी एक थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed