Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गणिनाथ गोविंद भगवान की पूजा जनकपुरधाम में धूमधाम से संपन्न

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । गणिनाथ गोविंद भगवान की पूजा जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया। जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका 17के वेला गांव पलवैया स्थान में गणिनाथ गोविंद पूजा के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गयी। फिर बिधि विधान पूजा संपन्न हुयी। गणिनाथ गोविंद भगवान के साथ माता खेमा की पूजा की गयी। इस पूजनोत्सव के अवसर पर नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि, बिधायक परमेश्वर साह जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह, उप मेयर किशोरी साह लोसपा के मधेश प्रदेश सचिव राम विनय चौधरी , जसपा के नगर के बरिष्ठ उपाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। सभी अतिथियों को वार्डाध्यक्ष तथा गणिनाथ गोविंद भगवान पूजा समिति पथलैया धाम वेला के अध्यक्ष ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस पूजनोत्सव के अवसर पर जनकपुरधाम के अलावा धनुषा तथा सीमावर्ती मधुबनी तथा सीतामढ़ी जिला बड़ी संख्या में लोग पूजनोत्सव में भाग ले रहे है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इसी तरह राज कुमार साह की अध्यक्षता में स्वर्ग द्वारी के पास भी गणिनाथ गोविंद भगवान की पूजा धूमधाम से आयोजित किए गए।

यह भी पढें   दीवार और बाड़ (लघुकथा) : विनोदकुमार विमल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com