Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर कसा शिकंजा, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

 

 

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के आवास की ओर जाने वाली सड़क पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी का कहना है कि सरकार इमरान खान को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। एआरवाई न्यूज ने यह जानकारी दी है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस्लामाबाद में रावल झील के पूर्वी तट पर स्थित आवासीय क्षेत्र बानी गाला के आसपास असामान्य हलचल देखी गई है। वहीं, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को धमकी देने के आरोप में इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया है।
पाकिस्तान के मीडिया नियामक प्राधिकरण (PEMRA) ने इस्लामाबाद में एक संबोधन के दौरान एक पुलिस अधिकारी और एक महिला मजिस्ट्रेट को धमकी देने के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान के लाइव भाषणों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। पीईएमआरए ने अपनी अधिसूचना में कहा कि इमरान खान का भाषण हमारे प्राधिकरण नियमों का खुला उल्लंघन है। इसके अलावा इमरान का भाषण संविधान के अनुच्छद 19 भी का उल्लंघन है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) ने कहा है कि इमरान के रिकॉर्ड किए गए भाषण को प्रभावी निगरानी और संपादकीय नियंत्रण सुनिश्चित करने के बाद ही प्रसारित होने की अनुमति होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com