Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बास की १९ वीं बार्षिक साधारण सभा सम्पन्न हुआ

 

 

नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल ।बास की १९ वीं वार्षिक साधारण सभा तथा सामाजिक परीक्षण भादौं महीने की ४ गते शनिवार को नेपालगञ्ज में सम्पन्न हुआ हैं ।

साधारण सभा ने बास नेपाल नेपालगन्ज ने आर्थिक वर्ष २०७८/०७९ की वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन तथा आर्थिक प्रतिबेदन पारित किया है । नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका के प्रमुख प्रशान्त बिष्ट के प्रमुख आतिथ्य में तथा केन्द्रीय अध्यक्ष लुना बुढाथोकी की अध्यक्षता में साधारण सभा सम्पन्न हुआ ।

वह कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका के प्रमुख प्रशान्त बिष्ट ने बास नेपाल ने भ्रष्टाचार बिरुद्ध पहुँचाया योगदान की कदर किया । उन्हों ने बास से उप–महानगरपालिका ने नियमित सहकार्य करते आयी है बताते हुये सहकार्य निरन्तर रहेगी बताया । वह कार्यक्रम में आर्थिक वर्ष २०७८/०७९ की वार्षिक प्रगति प्रतिबेदन बास नेपाल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने प्रस्तुत किया था । और आर्थिक प्रतिबेदन बास नेपाल के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष लुना बुढाथोकी ने प्रस्तुत की थी ।

यह भी पढें   नुवाकोट में एक ही घर से 24 शव बरामद, भोटेकोशी बाढ़ ने मचाई तबाही

इस तरह वह कार्यक्रम में गैसस महासंघ नेपाल बाँके के उपाध्यक्ष चन्द्र प्रसाद तिमिल्सिना, जिला युवा क्लब सञ्जाल बाँके के अध्यक्ष, सभ्य समाज नेपाल के अध्यक्ष सूर्यलाल यादव, सूचना तथा मानव अधिकार अनुसन्धान केन्द्र के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी प्रसाद भट्ट, नेपालगञ्ज उद्योग बाणिज्य संघ के महासचिव चिरिञ्जिवी ओली, बास के कानूनी सल्लाहकार अधिवक्ता लोक बहादुर शाह, खजुरा गावँपालिका के कार्यपालिका सदस्य मैसरी पुन, खजुरा गावँपालिका वार्ड नं.२ की सदस्य सीता बि.क., वरिष्ठ कलाकार कमल बि.क.निर्माेही लगायत लागों ने शुभकामना मन्तव्य व्यक्त किये थे ।

यह भी पढें   श्री वैकुण्ठनाथ धाम दिव्यधाम में 12 घंटे का अखंड हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन

बास की केन्द्रीय सचिव दिला शाहद्वारा सञ्चालित कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य बास के निर्वतमान अध्यक्ष रमेश सिटौला ने किया था और धन्यवाद ज्ञापन सहित कार्यक्रम की समापन बास के केन्द्रीय अध्यक्ष लुना बुढाथोकी ने की थी ।

वह कार्यक्रम के बीच बास नेपाल ने सक्रिय सदस्यता प्राप्त किये हुये सदस्यों को सक्रिय सदस्यता की प्रमाण–पत्र बितरण किया गया था । श्रावण २५ गते से भादौं ३ गते तक सञ्चालित उद्घोषण तालिम के सहभागियों को  प्रमाण–पत्र बितरण किया गया था । इसी तरह बास के कर्मचारियों को प्रशंसा–पत्र बितरण किया गया था ।

यह भी पढें   ‘शोक और पीड़ा के इस समय में किसी तरह की कोई राजनीति नहीं करें – ओली

उसी कार्यक्रम में बास के साधारण सदस्य होकर बिगत के बास मातहत की विभिन्न उपशाखाओं में कार्यरत रहकर अभी खजुरा गावँपालिका के कार्यपालि सदस्य मे्ं निर्वाचित मैसरी पुन और खजुरा गावँपालिका वार्ड नं.२ के सदस्य सीता बि.क.को सम्मान किया गया था । साधारण सभा ने प्रगति, आर्थिक प्रतिबेदन अनुमोदन करने की साथ साथ आ.ब. २०७९÷ २०८० की कार्यक्रम, बजेट स्वीकृत किया गया । वह कार्यक्रम में बास के उपाध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने बास के पूर्व केन्द्रीय सदस्य रुक्मिणी शाह की स्मृति में स्थापित बास रुक्मिणी स्मृति अक्षय कोष के लिये  ५ हजार रुपैया नगद प्रदान किया गया था ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com