सप्तरी के बेल्ही में तस्करी को ले पुलिस स्थानीय के बीच झड़प , तीन राउंड गोली चली

हिमलिनी प्रतिनिधि मोरंग नेपाल । नेपाल के सीमावर्ती जिला सप्तरी बेल्ही में मंगलवार को ग्रामीण और नेपाल पुलिस के बीच तस्करी का सामान बरामदगी को लेकर झड़प हुई है । सप्तरी का एसपी माधव प्रसाद काफले के अनुसार घर से तस्करी का सामान बरामद करने पर ग्रामीणों ने सरकारी काम काज में बाधा डाला और बिबाद शुरू किया । झड़प में कुछ पुलिस व स्थानीय लोग घायल हुए है । स्थिति नियंत्रण के लिए पुलिस तीन राउंड हवा फायर किया है । घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुच गए है । एसपी के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है ।

