Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मारवाड़ी युवा मंच का राष्ट्रहित में ही काम करना मुख्य एजेण्डा है।

 

काठमांडू । २३ अगस्त । मारवाड़ी सेवा समिति नेपाल के अन्तर्गत मारवाड़ी युवा मंच ने शनिवार को अपना ३०वां वार्षिक उत्सव मनाया । ललितपुर के झम्सीखेल स्थित आयोजित कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया गया । मंच ने कहा कि युवामंच के बारे में जानकारी उसी वेबासाइट पर उपलब्ध है ।
इसी कार्यक्रम में मारवाड़ी गॉट टैलेंट शो में विभिन्न विधा में से चुने गए १२
फाइनलिस्टों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ,जिसमें जिगिसा चोपड़ा खल्ती एप द्वारा मोस्ट पपुरल कंटेस्टेंट की विजेता रही ।
मारवाड़ी गॉट टैलेंट शो के संयोजक रितेश जाजोदिया ने कहा कि – कार्यक्रम में सम्मानित प्रतिभाओं को मंच ने एक प्लेटफार्म प्रदान किया है । उन्होंने यह भी कहा कि हमारे समाज में बहुत सी प्रतिभाएं हैं जिन्हें जगह नहीं मिलती उन्हीं प्रतिभाओं को बाहर निकालने के लिए हम एक माध्यम मात्र हैं ।

यह भी पढें   जयवीर देउवा एक सप्ताह के भीतर हाजिर हों


कार्यक्रम में चित्रकार तथा कलाकार सरोज लामिछाने और भ्वाइस अफ नेपाल के कन्टेस्टेंट सुशील गर्तोला तथा डान्सर सीता सुवेदी ने संयुक्त रुप से क्लासिक आर्ट प्रस्तुत किया ।
मारवाड़ी युवा मंच मनोरंजनात्मक तथा समाजसेवा का भी काम करता आया है । मंच के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने यह भी कहा कि – मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा का भी काम करता आया है । समाज सेवा करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है ।
शर्मा के कहा – हमारे युवा मंच में आबद्ध सभी लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं और वहाँ से थोड़ा थोड़ा समय निकालकर समाज सेवा करते है ।
मारवाड़ी युवा मंच भूकम्प और कोरोना महामारी के समय में भी समाजिक कार्य में जुटा हुआ था ।
था । मारवाड़ी युवा मंच ने विभिन्न जगहों पर रक्तदान कार्यक्रम तथा निःशुल्क खाना खिलाने का भी काम किया था ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – मेक्सिको की हार, इंग्लैंड ने किया क्वाटर फाइनल में प्रवेश


युवा मंच के भविष्य की योजना के बारे उन्होंने कहा कि – राष्ट्रहित में काम करना है बस और कोई एजेण्डा नहीं है ।
कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान अध्यक्ष तथा पूर्व अध्यक्षों को भी सम्मान किया गया । इसी अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष स्व.प्रदीप शर्मा की पत्नी श्रीमती अनीता शर्मा को स्नेह चिन्ह प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक नटराज ज्वेलर्स थे । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रुप में नेपाल उद्योग परिसंध के अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल तथा विशिष्ठ अतिथि के रुप में मारवाड़ी सेवा समिति नेपाल के अध्यक्ष कैलाशचंद्र गोयल थे । कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा के सभापतित्व में सम्पन्न हुआ ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *